कमजोर बच्चों को ताकतवर कैसे बनाएं?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 17:31

बच्चों को ताकतवर बनाने के लिए पौष्टिक आहार-

घी व मक्खन का सेवन

यह बच्चो के लिए ज़रूरी पौष्टिक आहार होता है। घी और मक्खन फैट और प्रोटीन से भरपूर होते हैं। बच्चों को नियमित रूप से इसका सेवन करना चाहिए। दाल अथवा रोटी के साथ घी मक्खन का उपयोग स्वास्थ्य के लिए उपयोगी होने के साथ साथ इसका नियमित सेवन इम्यून सिस्टम भी मजबूत करता है।

बच्चों को मोटा करने के लिए नियमित आहार में ओट्स को शामिल करना आवश्यक होता है क्योंकि ओट्स में सेंचुरेट्स फैट कोलेस्ट्रोल की मात्रा कम होती है। लेकिन इनमें मैग्नीज, प्रोटीन, मैग्नीशियम, विटामिन, फास्फोरस उच्च मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए बच्चों को ओट्स का सेवन करवाने से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास अच्छे से होता है एवं बच्चों का शरीर ताकतवर और मजबूत बनता है।

पनीर का सेवन

पनीर में उच्च मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है यह कैल्शियम का भी अच्छा स्रोत होता है बच्चों को पनीर खिलाने से हड्डियां और दांत मजबूत होते हैं। इसमें मौजूद Vitamin-B की उच्च मात्रा बोन कार्टिलेज को बनाने में सुधार करती है।

इसमें डायट्री फाइबर और प्रोटीन होते हैं जो इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं। और शारीरिक और मानसिक विकास भी बेहतरीन होता है। बच्चों को ताकतवर Healthy child बनाने और शारीरिक विकास के लिए पनीर बहुत जरूरी है। इसलिए बच्चो को नियमित पनीर का सेवन करना चाहिए।

दूध में केसर का सेवन

दूध प्राकृतिक रूप से प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट का मुख्य स्रोत होता है। दूध में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ मजबूत बनाने में मददगार है। बच्चों को नियमित दो से तीन गिलास दूध का सेवन अवश्य करवाएं बच्चों को दूध आप किसी भी रूप में पिला सकते हैं। जैसे मिल्क शेक, गर्म दूध, ड्राई फ्रूट वाला दूध, banana शेक, केसर वाला दूध आदि।

केसर वाला दूध खाली पेट पीना बहुत अच्छा होता है। केसर बच्चों के पाचन में सुधार करता है क्यूंकि केसर श्वसन मार्ग को साफ रखता है। केसर में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो हड्डियां मजबूत रखने में सहायक है।

आँवला का सेवन

आप अपने बच्चों को सुबह नाश्ते में आंवले का मुरब्बा जरूर खिलाएं अगर मुरब्बा न खाएं तो चार-पांच आंवला कैंडी खिला दें इससे बच्चों में कब्ज नहीं होगी और इसमें मौजूद Vitamin-C और आयरन हिमोग्लोबिन के स्तर में सुधार करता है और आंवला बच्चों की भूख बढ़ाता है जिससे वजन बढ़ाने में सहायता मिलती है।

केला शेक का सेवन

केला एनर्जी का बेहतरीन स्रोत है कमजोर बच्चों के लिए यह बहुत फायदेमंद होता है दूध में केला या केला शेक बच्चों को नियमित रूप से खिलाए और पिलाए जिससे वजन बढ़ता है और हड्डियां मजबूत होती है।

शकरकंद का सेवन

शकरकंद में विटामिन A, विटामिन B, विटामिन C, पोटेशियम, फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है। जो बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ वजन बढ़ाने में भी काफी सहायक होता है। कमजोर बच्चों को इसका सेवन जरूर करवाना चाहिए।

इसको उबालकर या कोयलो में सेक कर दूध के साथ सेवन करना लाभदायक होता है। इसके अलावा बच्चों को शकरकंद को उबालकर सीधा भी खाने को दे सकते हैं।

अंजीर का सेवन

अंजीर में विटामिन A, विटामिन C, विटामिन K, विटामिन B के साथ-साथ मैग्नीशियम, पोटेशियम, जिंक, कॉपर, मैग्नीज, आयरन, फाइबर और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह बेहद ही मीठा फल होता है। अंजीर एंटीऑक्सीडेंट का बेहतरीन स्रोत होता है। इन्हीं कारणों से यह बच्चों को सेहतमंद रखने में मदद करता है।

अंजीर के फल अत्यंत पौष्टिक होते हैं। इसलिए बच्चों को एक या दो अंजीर रात को दूध के साथ उबालकर खिलाएं और दूध पिलाएं इससे बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास तेजी से होगा और शरीर मजबूत बनेगा।

ड्राईफ्रूट्स व हलवा का सेवन

बच्चों को सुबह नाश्ते में ड्राई फ्रूट जरूर खिलाएं ड्राई फ्रूट की मात्रा आपके बच्चे के हाथ की एक मुट्ठी होनी चाहिए वैसे तो चबाकर खाना अच्छा है पर अगर बच्चा ना खाए तो आप उसे दूध में फैट कर पिला सकते हैं इसके अलावा आप बच्चों को नियमित थोड़ा हलवा जरूर खिलाएं क्योंकि हलवा पोषक तत्वों का खजाना है. इसके साथ ही यह स्किन के लिए बहुत ही लाभदायक है और इम्यूनिटी भी बहुत मजबूत करता है।

दाल के पानी का सेवन

आप अपने बच्चों को दाल का पानी जरूर पिलाएं क्योंकि दाल का पानी प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। कमजोर बच्चों के लिए दाल का पानी वरदान के समान है इससे बच्चों का वजन तेजी से बढ़ता है ओर ये शरीर के लिए सभी जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति करता है।
विटामिन C का प्रयोग

बच्चों को Vitamin C से भरपूर फल व सब्जियों का प्रयोग करवाए इसके लिए संतरा, किन्नू , नींबू ,आंवला जैसे खट्टे फलों का उपयोग बच्चों की डाइट में अवश्य शामिल करें।

यह बच्चों में स्टेमिना बढ़ाने और इम्युनिटी बढ़ाने में भी कारगर होते हैं। यह फल बॉडी को डिटेक्ट करने के लिए भी कारगर होते हैं। तो रोजाना इन फलों का जूस या फल नियमित सेवन करवाए।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info